Error message
User warning: Trying to overwrite a cache redirect for "entity_view:block:university_pro_breadcrumbs:[languages:language_interface]=en:[theme]=university_pro:[user.permissions]=b8a1270f8d770751162a4022f1e9385479c402af7ca7ee0e1ba0e6fe0c9e6ddf" with one that has nothing in common, old one at address "languages:language_interface, theme, user.permissions" was pointing to "languages:language_content, route.menu_active_trails:main, url.path", new one points to "url.path.parent, url.path.is_front, route". in Drupal\Core\Cache\VariationCache->set() (line 138 of core/lib/Drupal/Core/Cache/VariationCache.php).
Got second prize in Group Song Indian and Mehendi
AKS University
05 Feb, 2024
37 वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन
दिनांक 28 मार्च से 1 अप्रैल 2024 के मध्य पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में किया गया। इस कार्यक्रम में एकेएस विश्वविद्यालय के 10 सदस्य सांस्कृतिक दल ने 2 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता दर्ज कराई दोनो ही विधाओं में एकेएस के प्रतिभागियों ने शानदार विजय श्री प्राप्त की ।छात्र-छात्राओं ने समूह गायन भारतीय, एवम मेहंदी विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल का प्रतिनिधित्व दल प्रभारी के रूप में प्रियेश झा एवं सोनू कुमार सोनी ने किया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों में प्रियेश झा ने अहम भूमिका निभाई।
समूह गायन भारतीय में तुलसी त्रिपाठी,चैत्या रैकवार, शांभवी सिंह,
स्नेहा त्रिपाठी, उत्कर्ष सिंह, तनय शुक्ला एवं गर्वित त्रिपाठी ने प्रस्तुति दी एवं मेहंदी विधा में अस्मिता त्रिपाठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक निदेशालय की इस उपलब्धि पर प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रो.जी.सी.मिश्रा, कुलपति प्रो.बी.ए.चोपड़े, डॉ दीपक मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा ने हार्दिक शुभकामनाएं एवम शुभाशीष दिया है।
