Public Information Officer
In view of the Right to Information (RTI) Act-2005, following persons are appointed as Public Information Officer and Appellate Authority in the AKS University with immediate effect and until further orders.
Click here for Notification
B.Tech. in (CSE) Artificial intelligence & Data Science
B.Sc. IT (Hons.)
B.Tech. in (CSE) Cyber Security
B.Tech./ B.Tech. LE in Computer Science & Engineering
B.Tech./ B.Tech. LE in Electrical Engineering
Bachelor of Computer Application (Hons.)
13
Aug
2026
आईकॉनिक लीडर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2024
sksoni@aksuniversity.com
रविवार। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करने वाले एकेएसयू के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी को नई दिल्ली में एक बड़े सम्मान से नवाजा गया। उन्हें आईकॉनिक लीडर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2024 प्रदान किया गया जो उनकी विकासशील सोच की ख्याति के अनुरूप है। कार्यक्रम सेंटर ऑफ एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च द्वारा आयोजित हुआ। शिक्षा गौरव पुरस्कार सेरेमनी 2024 नई दिल्ली के मंच से उन्हें यह पुरस्कार प्रशस्ति पत्र के साथ 2 मई को प्रदान किया गया। आज एकेएस विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मंचों पर बड़े सम्मान से लिया जाता है। आईकॉनिक लीडर ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2024 सम्मान के लिए अनंत जी का चयन आउटस्टैंडिंग और एग्जांपलरी कंट्रीब्यूशन टुवर्ड्स एजुकेशन स्किल डेवलपमेंट ऑन रिसर्च के क्षेत्र में उनके अनवरत उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो.टी.जी.सीताराम,नेक के चेयरमैन प्रो.अनिल सहस्रबुद्धे, एनबीए के पूर्व चेयरमैन डॉ. के.के.अग्रवाल एवं सीईजीआर के प्रेसिडेंट डॉ. जी.डी.यादव सम्मान के पलों के गवाह बने। मिले सम्मान पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय श्री बी.पी.सोनी जी, कुलपति प्रोफेसर बी.ए.चोपडे के साथ समाज के प्रबुद्ध जनों और शिक्षाविदो ने अनंत सोनी को शुभकामनाएं दी । उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी को लंदन में भी सोल आफ इंडिया अवार्ड 2023 से नवाजा जा चुका है । उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों मील के पत्थर वह स्थापित कर चुके हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई चुनौतियां आती हैं जिन्हें नवीन परिकल्पनाओं द्वारा सही दिशा दी जाती है उन्होंने सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
13
Aug
2026
एकेएस वि.वि.को मिला बेस्ट प्लेसमेंट इन सेंट्रल इंडिया 2024 अवार्ड
sksoni@aksuniversity.com
सेंटर ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ग्रोथ द्वारा एकेएस विश्वविद्यालय को स्टूडेंट प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उपलब्धि पूर्ण कार्य की वजह से सम्मानित किया गया। एकेएस वि.वि.सतना को बेस्ट प्लेसमेंट इन सेंट्रल इंडिया 2024 अवार्ड, होटल इरोज नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 2 मई सांय को मिला। कार्यक्रम के दौरान एआईसीटीई के डायरेक्टर प्रो.रमेश उन्नीकृष्णन और सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता साजिया इल्मी ने पुरस्कार प्रदान किया। बेस्ट प्लेसमेंट इन सेंट्रल इंडिया 2024 अवार्ड विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी ने ससम्मान कार्यक्रम के दौरान ग्रहण किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और मंच ने विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रशंसा भी की।
